
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Radha Ashtami : राधा रानी के भक्त प्रसन्न हैं क्योंकि राधा अष्टमी आने वाली है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को देर रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगी। अष्टमी तिथि का समापन 31 अगस्त को देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर होगा। इस बार 31 अगस्त को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। बरसाना में इस बार राधाष्टमी महोत्सव को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। श्री लाडली जी मंदिर प्रबंधन समिति ने पहली बार जन्मोत्सव के लाइव दर्शन की व्यवस्था की है।
मंदिर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक क्यूआर कोड के माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे राधा रानी के जन्माभिषेक का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। यह आयोजन सुबह 4 से 5 बजे के बीच होगा। ऐसी मान्यता है कि सिर्फ राधा रानी के महज नाम जप से व्यक्ति विशेष का उद्धार हो जाता है। इसलिए राधा अष्टमी के दिन श्रीजी और कृष्ण कन्हैया की पूजा करते हैं। इस दिन कुछ उपायों से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। राधाष्टमी पर राधा कवच का पाठ भी बहुत शुभ माना गया है। पुराणों में लिखा है, जो राधाष्टमी पर राधा कवच का पाठ करता है, वो पुण्य प्राप्त करता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


