

जालंधर (विकैंड रिपोर्ट) Police security for Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, जालंधर पुलिस ने पूरे शहर में सख्त और सुव्यवस्थित सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया है, ताकि नागरिक निश्चिंत होकर इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और गर्व के साथ मना सकें।”
Police security for Independence Day : पुलिस कमिश्नर जालंधर और ज्वाइंट सीपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नज़र रखी जा रही है, जिसकी प्रत्येक घंटे समीक्षा की जा रही है। सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से और बल बुलाया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्किंग और शॉपिंग मॉल सहित भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष कासो अभियान चलाया गया।
प्रत्येक प्वाइंट को एक ए.सी.पी रैंक के अधिकारी की प्रत्यक्ष निगरानी में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों को सभी मुख्य मार्गों, बाज़ारों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए गए है। सुरक्षा अभ्यास और समन्वय बैठकें आयोजित की गई ताकि सभी पुलिस यूनिट और अन्य विभागों के बीच उचित संचार सुनिश्चित करने और पूरे शहर में मज़बूत सुरक्षा सिस्टम सुनिश्चित हो सके।
Police security for Independence Day : पुलिस कमिश्नर ने कहा, “जो कोई भी शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसके साथ सख्ती और बिना किसी देरी के निपटा जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


