
नोएडा (नई दिल्ली): नोएडा के एक डेकेयर से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं। इस घटना ने सभी के दिल में एक डर पैदा कर दिया है। CCTV फुटेज में 15 महीने के मासूम को डेकेयर वर्कर ने न सिर्फ बार-बार जमीन पर गिराया, थप्पड़ मारे और काट भी लिया।
जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि डेकेयर वर्कर बच्चे को पहले गोद में लेकर घूम रही है, पर उसके कुछ ही समय बाद वे बच्चे को बार-बार ज़मीन पर गिराती है। फुटेज में आप देख सकते हैं कि महिला बच्चे की पीठ पर भी थप्पड़ मार रही है। साथ ही बच्चे पर काटने के भी निशान पाए गए हैं, जो उसके शारीरिक नुकसान का प्रमाण है।
पुलिस का कहना है कि माता-पिता के ये सब देखने पर उन्होंने तुरंत शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बच्चे की मेडिकल जांच करवाने पर चोटों की पुष्टि हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





