
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Good news for railway passengers : रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी है। यह खुशखबरी टिकट बुकिंग को लेकर है। दरअसल अगर यात्री आने और जाने दोनों का एक साथ टिकट करते हैं तो आपको 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसको लेकर रेल मंंत्रालय ने “राउंड ट्रिप पैकेज” की शुरुआत की है। इस पैकेज की शर्त यह है कि 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच की यात्रा के लिए होनी चाहिए जबकि वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए हो।
आने का टिकट पहले बुक करना होगा और उसके बाद कनेक्टिंग जर्नी फीचर से वापसी का टिकट बुक होगा. वापसी का टिकट बुक करते समय एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) का नियम लागू नहीं होगा. शर्त ये हैं कि दोनों तरफ के टिकट सिर्फ कन्फर्म होने चाहिए। टिकट में कोई बदलाव (Modification) नहीं किया जा सकेगा। इस नई स्कीम के मुताबिक आने का टिकट पहले बुक करना होगा और उसके बाद कनेक्टिंग जर्नी फीचर से वापसी का टिकट बुक होगा। वापसी का टिकट बुक करते समय एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) का नियम लागू नहीं होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


