
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट) – Blast in factory in Mohali : मोहाली के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज़ था कि आस-पास के घरों की दीवारें हिल गईं और फैक्ट्री की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा फेज-9 में हुआ।
हालांकि आधिकारिक रूप से मृतकों को लेकर पुष्टि नहीं हुई है और केवल आशंका ही व्यक्त की जा रही है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। विस्फोट का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं और मामले की जाँच जारी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक 2 लोगों की माैत हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


