
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather Alert : पंजाब में अगले 48 घंटों तक मौसम सामान्य रहेगा और मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य भर में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके कारण कल से बारिश हो रही है और तापमान सामान्य से कम है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान समराला और श्री आनंदपुर साहिब में 33.4 डिग्री दर्ज किया गया।
बारिश की बात करें तो शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक होशियारपुर में सबसे अधिक 49 मिमी बारिश हुई, जबकि पटियाला में 14.8 मिमी, रूपनगर में 9.5 मिमी, मोहाली में 5.5 मिमी, मोगा में 4 मिमी, फिरोजपुर में 3 मिमी, फाजिल्का में 2.5 मिमी, लुधियाना में 1.4 मिमी और अमृतसर में 1.3 मिमी बारिश हुई। कल पंजाब के कई शहरों जमकर बादल बरसे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





