
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime News : देश की राजधानी दिल्ली में ह्दयविदारक वारदात की जानकारी सामने आई है। वारदात में लड़के के साथ कुकर्म किया गया और फिर उसे 24 बार चाकू मारा गया, उसके बाद उसका शव मुनक नहर में फेंक दिया गया। इस वारदात को 29-30 जून की दरम्यानी रात को वीर चौक बाज़ार के पास 12-13 लोगों ने अंजाम दिया।
14 वर्षीय लड़के की हत्या में कम से कम छह नाबालिग भी थे। पुलिस ने अब तक 10 संदिग्धों को पकड़ा है. इनमें कृष्णा उर्फ भोला (19), उसका भाई सूरज (18), अश्मित उर्फ चल्लू (18) और चार नाबालिग शामिल हैं। जांच से पता चलता है कि आरोपी कृष्णा को मृतक लड़के और उसके दोस्तों पर कुख्यात बधावर बंधुओं, मोनू और सोनू, जो वर्तमान में मकोका के तहत जेल में बंद हैं। वह उसका सहयोगी और मुखबिर होने का शक था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


