
जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – The roof of the school collapsed : राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गाँव में सरकारी स्कूल की छत गिरने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रार्थना सभा के दौरान हुई इस घटना में 60 से ज़्यादा बच्चों के मलबे में दबे होने का अनुमान है। अब तक 5 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है, घायल बच्चों को अस्पताल लाया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुँच गए हैं। सभी मिलकर मलबा हटाने में लगे हैं। स्थानीय लोग जल्द से जल्द बच्चों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस हादसे में 17 बच्चों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे कक्षा में थे। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी को घटना स्थल पर भेजा है। जिला कलेक्टर को भी मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


