

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान राहुल कुमार से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
Religious News : सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित प्रभु भक्तों को ईश्वर भक्ति के प्रवचनों का रसपान करवाते हुए कहते है कि ईश्वर भक्ति में उम्र कोई बंधन नहीं होता। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा, किसी भी उम्र में भगवान की भक्ति कर सकता है। उदाहरण के लिए भक्त प्रहलाद और ध्रुव ने बहुत कम उम्र में ही भगवान की भक्ति करके मुक्ति प्राप्त की थी। इसलिए ईश्वर की भक्ति के लिए उम्र मायने नहीं रखती, बल्कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति मायने रखती है। ईश्वर की कृपा सभी के लिए समान है, चाहे वह किसी भी उम्र का हो।
नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि सूरजमुखी का फूल दिनभर सूरज का पीछा करता है, सूरज के साथ अपनी दिशा बदलता है और रात के समय भी उस ओर मुड़ जाता है, जहां से सूरज उगता है। यह प्रेम का प्रतीक है। सूरजमुखी की तरह ही एक सच्चा भक्त भगवान से हर समय जुड़ा रहता है, वह दिन-रात अपनी भक्ति में लीन रहता है। भक्ति में एक विशेष प्रकार का समर्पण और निरंतरता होती है। भक्ति केवल उस प्रेम का अनुभव करना नहीं, बल्कि भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण की भावना भी है।
Religious News : नवजीत भारद्वाज जी ने ईश्वर भक्ति का गुणगान करते हुए कहा कि भगवान प्रत्येक जीव को प्रेम करने की शक्ति देकर ही जगत में भेजते हैं। लेकिन हम इस शक्ति को सांसारिक सुखों में निवेश कर देते हैं। जबकि इसे हमें भगवान की सेवा या भक्ति में नियोजित करना चाहिए। तभी हम भगवत-प्रेम का विकास अपने हृदय में कर सकते हैं। भगवान के साथ हमारा संबंध सेवा का है। नवजीत भारद्वाज जी ने प्रवचनों पर विराम लगाते हुए अंत में कहा कि भक्ति और ज्ञान मात्र ईश्वर की ही कृपा से प्राप्त हो सकते हैं और ईश्वर की कृपा हमें सच्ची भक्ति और सच्ची सेवा से ही प्राप्त होती है।
इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज, मनी राम, राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, अमृतपाल, प्रदीप , दिनेश सेठ,सौरभ भाटिया,विवेक अग्रवाल, जानू थापर,दिनेश चौधरी,नरेश,कोमल,वेद प्रकाश, मुनीष मैहरा, जगदीश डोगरा, ऋषभ कालिया,रिंकू सैनी, कमलजीत, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह,
Religious News : विनोद खन्ना, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत,परमजीत सिंह, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, नवीन कुमार, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल, कमल नैयर, अजय,बलदेव सिंह सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


