
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime In Jalandhar : महानगर में अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। कभी स्नैचिंग और कभी चोरी और कभी हत्या। अब तो चोरों ने हद कर दी है। लद्देवाली फ्लाईओवर के पास स्थित एसबीआई के एटीएम को ही चोर उखाड़ कर ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में 45 लाख रुपए पड़े हुए थे।
मामले की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गैस कटर की मदद से वारदात को अंजाम दिया गया। ब्लैक स्प्रे किया गया। चोरों द्वारा वारदात को दिए गए अंजाम को लेकर पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बैंक के साथ घटना को लेकर बात की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





