
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Bird collides with IndiGo flight in the sky : आजकल हर रोज फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी के कारण उनकी आपात लैंडिंग या रूट डाइवर्ट के समाचार सामने आते रहते हैं। ताजा घटनाक्रम में पटना से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बताया जाता है कि फ्लाइट से पक्षी टकरा गया था जिसकारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 169 यात्री सवार थे।
पटना एयरपोर्ट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “पटना से दिल्ली जाने वाले IGO5009 फ्लाइट के भारतीय समयानुसार सुबह 8:42 बजे उड़ान भरने के बाद पक्षी टकराने की जानकारी मिली। इसके बाद निरीक्षण किया गया तो रनवे पर कुछ टुकड़ों में एक पक्षी मृत मिला।” पटना एयरपोर्ट के निदेशक केएम नेहरा ने बताया कि एयरक्राफ्ट की जांच की जा रही है। एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना पालयट द्वारा दी गई जिसके बाद एटीसी द्वारा जरूरी प्रक्रियाओं का पालन कर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





