
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : जिला प्रशासन जालंधर के लोगों को निर्बाध और उचित सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध: डिप्टी कमिश्नर जालंधर, 1 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिकायत केंद्र नंबरों के अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर भी सांझा करते हुए कहा कि बिजली उपभोक्ता व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल के द्वारा बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकते है।
Jalandhar News : डा.अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ता पहली बार टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके/उसके बाद एस.एम.एस. के जरिए ‘नो सप्लाई’ लिखकर शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसी तरह, पी.एस.पी.सी.एल. उपभोक्ता सेवा ऐप पर या टोल फ्री नंबर 1800-180-1512 पर मिस्ड कॉल करके भी शिकायत दर्ज करवा सकते है।उन्होंने कहा कि उपभोक्ता 96461-01912 पर भी व्हाट्सएप कर सकते है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पी.एस.पी.सी.एल के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए है।
Jalandhar News : लोगों को निर्विघ्न और सुचारू सेवाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इसके लिए पीएसपीसीएल के अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके है। इसके अलावा शहर में लटकी हुई ढीली, अनुपयोगी और क्षतिग्रस्त तारों को हटाने या उनकी मुरम्मत करने के निर्देश भी दिए गए है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


