

चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) RTO Chandigarh : सुप्रीम कोर्ट ने मोहाली के आरटीओ प्रदीप सिंह को गिरफ्तारी से राहत दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप सिंह ढिल्लों को पंजाब स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत नामजद किया था।
जिसके बाद ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की। हाईकोर्ट से उनकी जमानत खारिज होने के बाद प्रदीप ढिल्लों ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


