

Food items were checked, food safety team took samples
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Food items were checked : खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की कड़ी के तहत फूड सेफ्टी टीम जालंधर ने कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन दिलराज सिंह के निर्देश पर आज विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान खाद्य एवं पेय पदार्थों के 8 नमूने एकत्रित किए।
सहायक कमिश्नर खाद्य हरजोत पाल सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी राशू महाजन की देख-रेख में खाद्य टीम ने भोगपुर, किशनगढ़ और सरमस्तपुर क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों से संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और आटा, सरसों का तेल, ग्रेवी, काला नमक, पान मसाला, अंजीर, बेसन सहित खाद्य एवं पेय पदार्थों के कुल 8 नमूने आगे की जांच के लिए लिए गए। इस दौरान खाद्य विक्रेताओं को उनकी वार्षिक आय के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाइसेंस प्राप्त करने के लिए भी जागरूक किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


