

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Devastation caused by rain and landslides : पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून अब भयंकर तबाही का रूप ले चुका है। असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण भीषण तबाही मची है। भारतीय मौसम विभाग ने छह जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस कारण फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस आपदा ने अब तक 34 लोगों की जान ले ली है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कई गांव पानी में डूब गए हैं। सड़कें, पुल और बिजली की लाइनें टूट गई हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल इस बारिश से 5 जून तक राहत मिलने के आसार नहीं है।
Devastation caused by rain and landslides : IMD के मुताबिक पूर्वोत्तर क्षेत्र में आने वाले कुछ घंटों में तेज बारिश हो सकती है। IMD ने 4 जून तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भी तेज बारिश का अंदेशा जताया है। वहीं अरुणाचल, असम और मेघालय में भी भारी बारिश की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम में स्थिति और गंभीर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारी बारिश के बीच उत्तरी सिक्किम में 1,200 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


