
बोस्टन (वीकैंड रिपोर्ट)- Rahul Gandhi In America: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बोस्टन में एक मीटिंग में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भारत में चुनाव आयोग (ईसी) के साथ “समझौता” किया गया है, उन्होंने आगे कहा कि सिस्टम में कुछ गड़बड़ है। राहुल बोले- मैं कई बार कह चुका हूं कि महाराष्ट्र में जितने बालिग नहीं हैं, उससे ज्यादा वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने हमें साढ़े पांच बजे वोटिेंग का आंकड़ा बताया। इसके बाद 5:30 से शाम 7:30 के बीच 65 लाख वोटिंग हुई।
उन्होंने कहा कि 2 घंटे में 65 लाख वोटिंग नामुमकिन है। एक वोटर को वोट डालने में करीब 3 मिनट लगते हैं। अगर आप गणित लगाएंगे तो पता चलेगा कि रात 2 बजे तक वोटर्स की लाइन लगनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फर्जी तरीके से वोटर्स जोड़े जाने का आरोप लगाया था। इस साल फरवरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी हुई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


