
Baba Saheb Dr. Ambedkar’s 134th birth anniversary celebrated
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : डा. अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाने के लिए डेविट कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने युवाओं को भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर की विचारधारा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलना ही बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता के तौर पर डा.अंबेडकर के अनुकरणीय योगदान के बारे में बात करते हुए, श्री चीमा ने कहा कि उनके प्रयासों ने सभी के लिए समान मतदान अधिकार सुनिश्चित करके सभी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सशक्त बनाया।

चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में डा. अंबेडकर के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए यह सुनिश्चित किया है कि पिछली सरकारों की तरह मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें लगाने के स्थान पर शहीद भगत सिंह और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री द्वारा एक पुस्तिका भी जारी की गई, जिसमें अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समूहों के कल्याण के लिए सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला गया है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने इस जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि रहे स. चीमा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंदर कौर थियाडा, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, आप जिला शहरी अध्यक्ष एवं जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, आप जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्टीफन क्लेयर, पंजाब हेरिटेज एवं टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली, पवन कुमार टीनू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसवीर सिंह, हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, पार्षद अश्वनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





