
रांची (वीकैंड रिपोर्ट)- Train Accident : साहिबगंज में 2 मालगाड़ियों में टक्कर हुई है। मालगाड़ियों में टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में मालगाड़ी के ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई वहीं CISF के 4 जवान घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी हैं। टक्कर के ट्रैक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे चलते इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया हैं। कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई हैं।
इस ट्रैक (एमजीआर)का इस्तेमाल फरक्का एनटीपीसी (पश्चिम बंगाल) से ललमटिया (गोड्डा) के बीच सिर्फ कोयला ढुलाई के लिए होता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी के चालक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के जियागंज के ज्ञानेश्वर माल (62) और बोकारो सेक्टर 9 के अंबुज महतो(35) की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में सहायक लोको पायलट जीके नाथ, मजदूर रवि घोष व जिरूल शेख घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मालदा भेजा गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





