
गाजियाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) – Boiler exploded in a textile factory: दतेड़ी गांव में कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मौके पर मृतक मजदूरों के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने शवों को उठने नहीं दिया। वह फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन फैक्ट्री में हंगामा कर रहे हैं।
परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिए। मौके पर बढ़ती ग्रामीओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया लिया है। परिजनों का आरोप है कि कामगारों को सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


