
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- Prayagraj Mahakumbh : प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र मंगलवार (25 फरवरी) को शाम 4 बजे से नो व्हीकल जोन होगा वहीं, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ होने वाले अंतिम विशेष स्नान की तैयारी जारी है। आस्था के इस महाकुंभ के समापन से पहले वह पुण्य स्नान कर लेना चाहते हैं। महाशिवरात्रि पर एक बार फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 63 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ और हजारों वाहनों की आवाजाही के बावजूद, प्रयागराज में वायु की गुणवत्ता खराब नहीं हुई।
विशेषज्ञों के अनुसार, महाकुंभ में जितने लोग स्नान कर चुके हैं, वह कई देशों की कुल आबादी से भी अधिक है। उदाहरण के लिए:
इटली – 5.9 करोड़
स्पेन – 4.8 करोड़
कनाडा – 3.9 करोड़
ऑस्ट्रेलिया – 2.7 करोड़
सऊदी अरब – 3.7 करोड़
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


