

कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट) – Cricketer Sourav Ganguly narrowly escaped : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट तब हुआ जब अपने काफिले के साथ दुर्गापुर एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। गांगुली एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बर्दवान जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के सामने ट्रक आ गया और उससे बचने में उनके काफिले की गाड़ियां आपस में ही टकरा गई।
Cricketer Sourav Ganguly narrowly escaped : इस हादसे में सौरव गांगुली बाल-बाल बच गए। जैसे ही लॉरी बीच में आई दादा के ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक मार ली, लेकिन काफिले के पीछे की गाड़ियोंं में टक्कर हो गई। हालांकि, किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। दादपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, हादसे में दादा और उनकी गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


