
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)-Controversial episode removed from YouTube : स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent के विवादित शो के विवादित एपिसोड को YouTube से हटा दिया गया है। इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादित एपिसोड को अब यूट्यूब से हटा दिया गया है। NHRC ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का निर्देश दिया था, साथ ही 3 दिन के अंदर जवाब भी देने को कहा है, जिसके बाद वीडियो को हटाया गया है। केस दर्ज होने के बाद इंडिया गॉट लेटेंट show मामले में मुंबई पुलिस ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क किया।
Controversial episode removed from YouTube : पुलिस ने दोनों से जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर सहयोग करने और इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है। NHRC मेंबर प्रियांक कानूनगो ने मामले को लेकर कहा, ” मनुष्य और पशु में अंतर विवेक और बुद्धि का होता है और मनुष्य का विवेक ही उसे सभ्यता में लेकर आता है। जो व्यक्ति मां-बाप के साथ संभोग की प्रक्रिया में शामिल होने की बात करता है वह पशु है। सबसे दुखद ये उन माता-पिता के लिए है जिनका बेटा सार्वजनिक मंच पर ऐसी बातें करता है। ये विकृत मानसिकता से पीड़ित है, असल में इनके इलाज की जरूरत है।”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

