

जबलपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि जबलुपर जिले में ट्रैवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग टक्कर के बाद चकनाचूर हुए ट्रेवलर में फंसे हुए हैं। वे गंभीर रूप से घायल हैं, उसने बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रयागराज जाने वाले नेशनल हाईवे 30 पर कुंभ से लौटते वक्त एक ट्रैवलर (मिनी बस) तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची एसडीओपी पारुल शर्मा ने बताया, ” घटना सुबह 9 बजे के आसपास की है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में आंध्र प्रदेश का नंबर AP29 W 1525 है और यह सभी लोग आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बताए जा रहे।
इस कार के ठीक पीछे एक दूसरी कार थी, उसकी भी टक्कर हुई लेकिन कार के एयरबैग खुल जाने से उसमें बैठे हुए सभी लोग बच गए। इसमें कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें सिहोरा के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


