
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Taunt on former CM Atishi : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर एलजी वीके सक्सेना ने यमुना प्रदूषण को लेकर तंज कसा है।सूत्रों के मुताबिक, एलजी ने कहा कि आपको यमुना मईया का श्राप लगा है। सरकार को यमुना की सफाई के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए थे। आतिशी से मुलाकात के दौरान एलजी सक्सेना ने वायु प्रदूषण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का भी जिक्र किया। वैसे कल वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने रविवार को गढ़ मिरकपुर स्थित यमुना घाट पर जाकर पूजा अर्चना की।
Taunt on former CM Atishi उन्होंने दिल्ली को आप के पाप से मुक्त करने के लिए यमुना मैया को नमन किया और दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भाजपा की जीत के लिए यमुना मैया की जय जयकार के नारे लगाए। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली की जनता को अब यमुना का साफ जल उपलब्ध होगा। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार को देखते हुए यमुना को राजनीति में घसीटने की कोशिश की। जिसके श्राप ने आम आदमी पार्टी के किले को ध्वस्त करके रख दिया और 27 वर्ष के बाद भाजपा को सत्ता में वापसी का फल दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

