
There is a huge fall in the prices of gold and silver, know what is the price today
बिजनेस (वीकैंड रिपोर्ट) Gold-Silver Rate Down : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को गोल्ड खरीदने वालों को राहत मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 82,290 रुपए जबकि चांदी की कीमत 0.44 फीसदी गिरकर 92,804 रुपए पर है।
शुक्रवार को सोने की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और यह 1,100 रुपए की तेजी के साथ 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई।
एक जनवरी को स्थानीय बाजार में सोना 79,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसके बाद से इसमें 5,510 रुपए या सात प्रतिशत की तेजी आई है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 1,100 रुपए की तेजी आई और यह अबतक के सर्वोच्च स्तर 84,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
जबकि इसका पिछली बंद भाव 83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को चांदी 850 रुपए की तेजी के साथ 95,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को चांदी 94,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





