
Minister Mohinder Bhagat ordered strict action against those ignoring the facilities.
जालंधर वीकैंड रिपोर्ट Jalandhar News- पंजाब बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जालंधर विकास अथॉरिटी (जेडीए) को निर्देश दिया कि स्वीकृत कॉलोनियों के निवासियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

श्री भगत ने अधिकारियों को ऐसे डेवलपर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जो आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में असमर्थ है। उन्होंने जालंधर विकास अथॉरिटी से उन डेवलपर्स को नोटिस जारी करने को कहा, जिन्होंने कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं किया है, जिसके कारण इन कॉलोनियों को जालंधर नगर निगम को ट्रांसफर करने में देरी हो रही है।

श्री भगत ने पी.एस.पी.सी.एल के अधिकारियों को शहर में लटकी व नंगी तारों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और तारों के उचित संभाल के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





