
जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert : उत्तर भारत के कई राज्यों में माैसम का मिजाज बिगड़ चुका है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं। हिमाचल में 2 हाइवे समेत 24 सड़कों पर लगातार तीसरे दिन बसों की आवाजाही बंद है। नेशनल हाइवे 305 पर भी करीब 1 फुट बर्फ है। प्रशासन बर्फ हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है।
Weather Alert : उत्तराखंड में भी जोशीमठ और पिथौरागढ़ में बर्फबारी के कारण नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे बंद है। देहरादून में भी त्यूनी-चक्रता-मसूरी नेशनल हाईवे के 30 किलोमीटर स्ट्रेच का हाईवे बर्फबारी के कारण बंद है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां अगले 2-3 दिन बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पंजाब के कई हिस्सों में आज बारिश हो रही है। नया साल के मौके पर उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने वाली है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज 26 दिसंबर 2023 से 8 जनवरी 2024 तक का दो सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इस अवधि में विभिन्न जलवायु घटनाएं देखने को मिलेगी, जिसका राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित क्षेत्र के मौसम पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





