

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Matru Vandana Yojana : जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने लोगों को आगाह किया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को फर्जी कॉल आ रही हैं, जिनसे उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को पहला बच्चा होने पर 5,000 रुपये और दूसरा बच्चा लड़की होने पर 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में दी जाती है। उन्होंने कहा कि कॉल करने वालों ने लाभार्थियों को यूपीआई आईडी और बैंक खाता नंबर साझा करने के लिए कहा जा रहा है, जबकि इस योजना के लाभार्थियों को विभाग द्वारा डीबीटी के माध्यम से सीधे आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में पैसा भेजा जाता है।
Matru Vandana Yojana : उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लाभार्थी को कोई फोन नहीं किया जाता है और न ही लाभार्थी से कोई ओटीपी या बैंक खाता मांगा जाता है। उन्होंने जालंधर जिले के लाभार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि अगर ऐसी कोई फर्जी कॉल आती है तो वे बैंक खाते आदि के बारे में जानकारी सांझा न करे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


