
फिल्लौर (वीकैंड रिपोर्ट) : Strange Death of Married Women : जालंधर के फिल्लौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जब महिला का अंतिम स्नान किया जा रहा था तो उसकी जांघ पर सुसाइड नोट लिखा था और उसकी मौत का राज खुलकर सामने आ गया। जल्दबाजी में ससुराल पक्ष वालों ने नाम मिटा दिए। यह देखकर सब दंग रह गए। पुलिस को जैसे ही इस मामले का पता लगा तो महिला के शव को चिता से उठाकर कब्जे में ले लिया गया। मृतका का नाम अमनदीप कौर (30) बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Blast in Jalandhar Railway Station : जालंधर रेलवे स्टेशन में हुआ ब्लास्ट, जान बचाकर भागे यात्री और स्टाफ
जानकारी के मुताबिक, अमनदीप कौर की शादी 10 साल पहले हुई थी जिसका पति दुबई में काम कर रहा है। उसके 2 लड़के और एक लड़की है। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को बताया कि अमनदीप की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अंतिम स्नान के समय रिश्तेदार ने देखा कि अमनदीप की जांघ पर पैन से कुछ लिखा है। उसने ध्यान से पढ़ा तो लिखा था- मुझे कुछ होता है तो ये लोग जिम्मेदार होंगे। इससे पहले कि मनप्रीत अच्छे से पढ़ पाती, अमनदीप की ननद परवीन और बाकी महिलाओं ने तेजी से पानी फेंक कर लोगों के नाम धो डाले।

यह भी पढ़ें : Punjabi Youngsters Death in USA : अमेरिका में एक पंजाबी युवक की मौत, आठ साल पहले गया था विदेश
Strange Death of Married Women :
ननद रिश्तेदार के हाथ पैर जोड़ने लगी कि वह किसी से इस बारे में बात न करे। जब मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो अंतिम संस्कार रुकवा दिया। अमनदीप कौर की बहन का कहना है कि मैं जब भी अपनी बहन अमनदीप से बात करती थी तो हर बार वो यही कहती थी कि उसकी तलाकशुदा ननद ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है। ननद उस पर हाथ तक उठाने लगी है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष की शिकायत पर मृतका के ससुराल पक्ष की दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जांच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


