

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Farmers Protest : शंभू बॉर्डर को खोलने का आदेश आने के बाद किसान संगठन एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। अब किसानों द्वारा मीटिंग की जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा की संयुक्त बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए। बताया जा रहा है कि दोनों मोर्चे 16 जुलाई को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के किसान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अगली रणनीति का ऐलान करेंगे। युवा किसान नेता नवदीप जलबेड़ा की रिहाई के लिए 17 जुलाई को अंबाला के बाजार में किसान बड़ी संख्या में एकत्र होकर एस.पी. कार्यालय अंबाला का घेराव करेंगे, जबकि 22 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगा। इस मौके पर देशभर से 200 किसान संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
Farmers Protest : शंभू बार्डर खुलने के आदेश के बाद किसान संगठनों द्वारा एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया जा सकता है। एमएसपी खरीद गारंटी कानून मोर्चा के हरियाणा संयोजक व भाकियू लोकशक्ति के प्रदेशाध्यक्ष जगबीर घसोला ने हाईकोर्ट के फैसले को किसानों की जीत बताया है। जगबीर घसोला ने कहा कि हरियाणा सरकार की तानाशाही के चलते पंजाब के किसानों को शंभू बॉर्डर पर करीब 6 माह पहले रोक दिया गया। इस वजह से किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर ही डटे रहे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉर्डर खोलने का फैसला सुनाया है। शंभू बॉर्डर के खुलने से आमजन को भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


