
वॉशिंगटन/तेहरान, 7 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट) Us Iran war : मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मंगलवार शाम तक Strait of Hormuz को नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बना सकता है। इसके बाद ईरान के पास अब सिर्फ 6 घंटे का समय शेष बचा है।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि “मंगलवार ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ हो सकता है”, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। उनकी इस चेतावनी पर ईरान की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरानी संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने कहा कि ट्रंप के ऐसे कदम पूरे क्षेत्र को “नरक” में धकेल सकते हैं और इससे कुछ हासिल नहीं होगा।
Us Iran war : सीज़फायर प्रस्ताव पर गतिरोध
ट्रंप ने कहा कि मध्यस्थों के जरिए भेजे गए अमेरिकी संघर्ष विराम प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया “अहम लेकिन अपर्याप्त” है। वहीं ईरानी सेना ने बयान जारी कर ट्रंप की धमकियों को “भ्रामक” बताते हुए खारिज कर दिया।
दोनों तरफ से हमले तेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ने ईरान के पुलों और रेलवे लाइनों को निशाना बनाया है। इसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार करते हुए यूएई के शारजाह में हमले किए हैं। ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से मिसाइलें दागने का दावा किया है।
इसके अलावा, ईरान ने यूएई में स्थित थुराया टेलीकम्युनिकेशंस नेटवर्क के मुख्यालय को भी निशाना बनाया, जहां एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले में दो लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं।
परमाणु हमले की आशंका बढ़ी
ट्रंप के कड़े रुख के बाद परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की अटकलें भी तेज हो गई हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा कि अमेरिका के पास ऐसे “टूल” मौजूद हैं, जिनका अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है और जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सकता है।
इस बीच, इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के एक वरिष्ठ कमांडर को निशाना बनाया है, हालांकि नुकसान की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
मध्य पूर्व में तेजी से बिगड़ते हालात ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


