
दुबई, 13 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Blast in Dubai : ईरान-इजरायल युद्ध के बीच शुक्रवार को दुबई में जोरदार धमाके की आवाज से पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई इमारतों में कंपन महसूस किया गया और इलाके में काला धुआं फैल गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विस्फोट वाली जगह के पीछे बुर्ज खलीफा साफ दिखाई दे रहा है।
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार धमाके के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इमारतों में झटके महसूस किए। वहीं Dubai Media Office ने जानकारी दी कि विस्फोट के बाद गिरे मलबे के कारण मध्य दुबई की एक इमारत के बाहरी हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है।
किसी के घायल होने की खबर नहीं
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि धमाके की वजह को लेकर जांच जारी है।
Blast in Dubai : बचाव अभियान जारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा जानकारी के अनुसार बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और जांच कार्य शुरू कर दिया। मलबे के कारण एक इमारत के बाहरी हिस्से को हल्का नुकसान पहुंचा, लेकिन बड़ी घटना टल गई।
सायरन की आवाज से गूंजा इलाका
रिपोर्ट के मुताबिक धमाके के बाद Sheikh Zayed Road की दिशा से लगातार पुलिस और एम्बुलेंस के सायरन सुनाई दे रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की जांच कर रही हैं।
फिलहाल अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


