
लाइफस्टाइल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) : Dark Mehendi Tips : हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है। साथ ही पूजा के लिए पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होती है। इन सोलह श्रृंगार में एक श्रृंगार मेहंदी भी है। जिसे महिलाएं अपने हाथों पर सजाती हैं। मान्यता है कि मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा चढ़ता है उसके पति की आयु उतनी लंबी होती है। लेकिन बहुत सी महिलाओं के हाथों पर मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं चढ़ता है। जिसके कई कारण होते हैं। अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी का रंग आपके हाथों पर भी बिल्कुल गाढ़ा चढ़े, तो इन नुस्खों को आजमाकर देखें-
चीनी और नींबू का रस
बहुत से महिलाओं के हाथ काफी ठंडे होते हैं। जिन पर मेहंदी सूखकर जल्दी से गिरने लगती है। जिसकी वजह से वो रच नहीं पाती। इसके लिए आप नींबू के रस और चीनी को घोलकर रख लें। फिर रूई की मदद से हाथों पर इसे लगाएं। जहां भी मेहंदी लगाई हो आपने इस रस को वहां लगाकर छोड़ दें। चीनी और नींबू मेहंदी को अच्छी तरह से चिपकाकर रखेगा जिससे मेंहदी का रंग पूरी तरह से चढ़ेगा।
Dark Mehendi Tips : सरसों का तेल लगाएं
अगर हाथों पर मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं होता तो इसे पानी से ना छुड़ाएं। कई महिलाओं की आदत होती है वो मेहंदी को पानी से छु़ड़ा लेती हैं। जिसकी वजह से रंग फीका हो जाता है। मेहंदी को पानी की बजाय सरसों के तेल की मदद से छुड़ाएं। हाथों-पैरों में जहां मेहंदी लगी हो वहां पर सरसों का तेल लगाकर धीरे-धीरे मेहंदी छुड़ाएं। इससे रंग गाढ़़ा ही बना रहेगा।
लौंग से रंग होगा गाढ़ा
मेहंदी का रंग गाढ़ा करना है तो तवे पर लौंग को रखकर गर्म करें। जब गर्म होकर धुआं निकलने लगे तो इस धुएं को हाथों पर सिकाईं के काम में लाएं। इससे भी मेहंदी गाढ़ी रचेगी। मेहंदी को पानी से छुड़ाने की बजाय किसी चम्मच या चाकू की मदद से छुड़ाएं। इससे मेहंदी छुट जाएगी और आपको पानी भी नहीं लगाना पड़ेगा। मेहंदी छुड़ाने के करीब पांच से छह घंटे तक पानी नहीं लगाना चाहिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





