

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Ben Sears is out of the series… भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेन सियर्स इंजरी के चलते इंडिया नहीं आ रहे। उनकी कोहुनी में चोट की शिकायत है। 26 साल के गेंदबाज को ये चोट श्रीलंका दौरे पर ट्रेनिंग के दौरान लगी थी। बाईं कोहुनी में दर्द की शिकायत के बाद पहले तो बेन सियर्स के भारत आने के कार्यक्रम को स्थगित किया गया था, फिर स्कैन में उनकी इंजरी की गंभीरता का पता चलने के बाद मेडिकल सलाह पर उन्हें भारत दौरे से दूर रखने का फैसला न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया है।
Ben Sears is out of the series… न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन सियर्स को लेकर जारी किए गए अपडेट में बताया कि श्रीलंका में हालिया टेस्ट सीरीज के दौरान प्रैक्टिस में सियर्स को बाएं घुटने में दर्द का एहसास हुआ और पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड में उनका स्कैन कराया गया।
Ben Sears is out of the series… इसके आगे बताया गया कि स्कैन के चलते उनके इंडिया जाने में देरी हुई. स्कैन में इंजरी का पता लगने के बाद उम्मीद की गई कि पहले उपलब्ध चिकित्सा परामर्श मांगा गया कि शायद वह ठीक हो जाएं। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और मेडिकल सलाह के बाद उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


