

Today Horoscope for 26 October 2021
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बहन-भाइयों का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन अशांत रहेगा। तनाव से बचकर रहें।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परन्तु परिवार का भी ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय में कमी आएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार का साथ रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से अलग रहना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा के योग हैं।
Today Horoscope for 26 October 2021
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। तरककी के योग हैं।
यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2021 – कब है करवा चौथ, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि और महत्व
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों से भेंट होगी।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज मन परेशान हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन समस्याग्रस्त रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
कुम्भ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां भी आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है।
Today Horoscope for 23 October 2021
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम मिलेंगे।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/E8PqkoZdDO07VDyNSWriQh
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




