
उज्जैन (वीकैंड रिपोर्ट) : Shri Mahakal Lok : मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित भव्य श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के कार्यक्रम को करीब 40 से ज्यादा देशों में सीधे प्रसारण के तौर पर देखा गया। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के विदेश संपर्क विभाग ने वर्चुअल मीटिंग कर अप्रवासी भारतीयों से कल आयोजित इस कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया था, जिसके बाद इस पहल की बदौलत 40 से ज्यादा देशों में महाकाल लोक परिसर लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
यह भी पढ़ें : Divya Jyoti Jagrati Sansthan : भारत शक्ति उपासना का केन्द्र : साध्वी मंगलावती
Shri Mahakal Lok : इन सभी स्थानों पर प्रधानमंत्री श्री मोदी की श्री महाकाल दर्शन और पूजा को लाइव देखा गया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि बेहद गौरव की बात है कि 40 से ज्यादा देशों के लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
https://www.instagram.com/reel/Cjm264Ej8c7/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों से आग्रह किया कि वे प्रत्यक्ष रूप से आकर श्री महाकाल लोक परिसर की भव्यता, सुंदरता और आध्यात्मिकता का आनंद लें। वहीं श्री महाकाल लोक परिसर के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखकर अप्रवासी भारतीय अभिभूत हो गए।
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





