मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा सुत भावगत गोचर में होंगे। जिससे आप पवित्र शिक्षा के उद्देश्यों की तरफ बढ़ते हुये होंगे। अभिनय एवं साहित्य शैली के द्वारा सामाजिक एवं राजनीति के गम्भीर मुद्दों को अपनी शैली में उठा देगे। जिससे प्रशंसा होगी। पे्रम संबंध अच्छे होगे। अर्थ लाभ का जरिया होगा। किन्तु विदेश एवं दूर के कामों में परेशान होगे।
वृषभ: आज इस राशि से सुख भावगत चन्द्रमा गोचर में होगे। जो आपके अधिकार क्षेत्र में आ रहे कार्य में तेजी लाने और उनका निरीक्षण करने के अवसर देगा। जिससे संबंधित लक्ष्यों को तय समय से अर्जित किया जा सके। हालांकि सेहत और सम्मान में कमी की स्थिति हो सकती है। ऐसे में आपको चिकित्सीय उपचारों को लेना पड़ सकता है।
मिथुन: आज इस राशि के पराक्रम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप किसी सामाजिक एवं राजनैतिक एवं धार्मिक कामों को पूरा करने का खाका खींच सकते है। सेहत के एवं सम्मान के लिये आज का दिन अच्छा होगा। आज आपको कुछ न कुछ धन का लाभ होगा। किन्तु भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में परेशान होंगे।
कर्क: आज इस राशि के धन भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे आपकी अगुवाई में कोई बड़ा कार्य हो सकता है। आज अपने घर एवं परिवार के लोगों से घुले मिले हुये होंगे। यदि आप आर्थिक रूप से सम्पन्न है। तो कुछ दीन दुखियों कि एवं धार्मिक कामों में मद्द के लिये हाथ बढ़ा सकते है। परिजनों से मिलकर खुश होंगे।
सिंह: आज इस राशि से लग्न भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप सुरक्षित उत्पादन एवं कार्य प्रणाली के हिमायती होंगे। इसका प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों के पास भेज सकते है। हालांकि आपकी सेहत पहले के मुकाबले अच्छी होगी। पे्रम संबंध मुधर होंगे। यदि आप अन्न एवं उसके व्यापारी तो आज निश्चित लाभ होगा।
कन्या: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्र का गोचर होगा। जो व्यापारी जीवन में संबंधित उत्पादों की मांग एवं आपूर्ति को लेकर आपको कुछ परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको विवेक एवं साहस को बनाये रखना जरूरी होगा। आज धन का व्यय अधिक होगा। सेहत में कुछ पीड़ाओ की स्थिति उभर सकती है। उपचारों को लें।
तुला: आज इस राशि से आय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने परम्परागत आय के ोितों से अच्छा लाभ प्राप्त करने में समक्ष होंगे। यदि आप अभिनय एवं फिल्म की दुनियां से जुड़े हैं। तो सम्मान मिलेगा। पे्रम संबंधों में साथी के मध्य मधुरता की स्थिति होगी। किन्तु किसी निकट रिश्तेदार को लेकर परेशान होंगे।
वृश्चिक: आज इस राशि से कर्म भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जिससे आप राजनीति एवं प्रशासन के क्षेत्रों में अपना स्थान बनाने और ख्याति कमाने की दिशा में आगे में होगे। हालांकि उत्पादन एवं सुरक्षा के सिलसिले में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। ऐसे में कुछ कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सहयोग की जरूरत होगी।
धनु: आज इस राशि से भाग्य भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जिससे आपको अपने शैक्षिक एवं औद्योगिक इकाई के मान्यता हेतु कुछ और प्रयास करने की जरूरत होगी। वैसे आपका नाम एवं काम कहीं न कहीं ख्याति के योग्य होगा। सेहत के लिये आज का दिन अच्छा होगा। भवन एवं वाहन के मामलों में आपको परेशानी हो सकती है।
मकर: आज इस राशि से अष्टम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आपको बदले हुये परिवेश के कारण मौके का फायदा उठाने के लिये अधिक सतर्क होने की जरूरत होगी। हालांकि सेहत में कुछ कष्ट हो सकते है। ऐसे में आपको सूझबूझ से काम लेने की जरूरत होगी। पत्नी एवं बच्चों के मध्य तालमेल गड़बड़ हो सकता है।
कुम्भ: आज इस राशि से दारा भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप बाजार की स्थिति को भांपते हुये अपने कामों को करने में संलग्न होंगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में भी आज अच्छी प्रगति की स्थिति होगी। पत्नी एवं बच्चों के मध्य अच्छा तालमेल होगा। न्याय एवं कानून के मामलों में परेशानी की स्थिति हो सकती है।
मीन: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आपको दूर-दराज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ होगा। यदि आप न्याय एवं कानून तथा सैन्य सुरक्षा तथा प्रशासन के क्षेत्रों से जुड़े है। तो आज अच्छा लाभ मिलना तय है। आज आप किसी खास रिश्तेदार से मिलने के लिये जा सकते है। पे्रम संबंधों में परेशानी हो सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------