मेष: आज चतुर्थ भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे व्यापारिक जीवन की उन्नति के लिये कुछ नये आयामों को अपनाने पर जोर दे सकते हैं। जिससे आज कुछ खास घोषणाओं पर अमल किये जाने की स्थिति होगी। किन्तु आमदनी का स्तर मध्यम होगा और व्यय का स्तर बढ़ा हुआ होगा। किन्तु पारिवारिक जीवन में झगड़ों का अंदेशा हो सकता है। जिससे परेशान होंगे।
वृषभ: आज पराक्रम भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने कामों को और गति देने में लगे हुये होंगे। राजनैतिक एवं सामाजिक स्तर पर अपनी नीतियों को और दुरूस्त कर सकते हैं। जिससे एक बड़ा अन्तर आपकी योजनाओं में होगा। पारिवारिक जीवन में खुशी के अवसर होंगे। बेहतरीन कल के लिये आप संघषज़्शील बने हुये होंगे। पे्रम संबंधों में तनाव की स्थिति होगी।
मिथुन: आज धन भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे अपने राजनैतिक एवं व्यापारिक प्रतिद्वन्दी के प्रश्नों का जवाब देने में लगे हुये होंगे। हालांकि भूमि एवं सम्पत्ति के मामलों में आपको अपने अधिकारों को प्रयोग करना होगा। अन्यथा आपका पक्ष कमजोर होगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन ज्यादा बेहतर नहीं होगा। जिससे आप परेशान हो सकते है। धैर्य की जरूरत होगी।
कर्क: आज इस राशि से लग्न भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे व्यापारिक जीवन की बढ़ती हुई जरूरतों को पूरा करने तथा उसे संचालित करने की चुनौतियां बढ़ी हुई होगी। हालांकि सेहत के लिये आज का दिन बड़ा ही सुन्दर होगा। जिससे आप सकारात्मक विचारों से भरे हुये होंगे। किन्तु विदेश एवं प्रवास के मामलों को लेकर आपकी परेशानी बनी हुई होगा। ध्यान दें।
सिंह: आज चन्द्रमा का गोचर व्यय भाव में होगा। जिससे आप व्यापारिक मामलों की द्विपक्षीय वातार्ओं को शुरू कर सकते हैं। इस दौड़ में आप कुछ चुनिंदा व्यापारियों की श्रेणी में शामिल हेागे। धन निवेश एवं विदेश मामलों अच्छी प्रगति की स्थिति होगी। किन्तु सेहत के मामलों में पीड़ाओं की स्थिति हो सकती है। निजी संबंधों में किसी वस्तु को लेकर विवाद हो सकते हैं।
कन्या: आज आय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे संबंधित कार्य एवं व्यापार में बढ़त अर्जित करने में तत्पर होंगे। आज साफ सफाई के मामलों में अधिक ध्यान होगा। सेहत के लिये दिन अच्छा बना हुआ होगा। समय से कामों को अंजाम न देने के कारण प्रशासनिक तबके की नाराजगी से परेशान होंगे। पे्रम संबंध सुखद होगे। ननिहाल पक्ष की चिंताये हो सकती हैं।
तुला: आज चन्द्रमा का गोचर कर्म भाव में होगा। जिससे अपने कार्मिक आधार को और मजबूत करने के लिये जुटे हुये होंगे। हालांकि इस हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देने में लगे हुये होंगे। स्वास्थ्य पहले के मुकाबले अच्छा होगा। जिससे अपने कामों को तीव्रता से करने में सफल होंगे। आमदनी को बढ़ाने की चुनौती होगी। धन व्यय की स्थिति बढ़ सकती है।
वृश्चिक: आज भाग्य भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने संबंघित शैक्षिक एवं तकनीक संस्थानों के शुल्क के ढांचें में परिवर्तन के लिये राजी नहीं होगे। आपका जोर उत्पादों एवं सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने पर होगा। आज अपने विरोधियों को परास्त करने में लगे हुये होंगे। तकनीक एवं मानव श्रम को लेकर आपकी परेशानी बढ़ी हुई होगी। जिससे परेशान होंगे।
धनु: आज अष्टम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने उत्पादों के नुकसान की हुई भरपाई को पूरा करने में तत्पर होंगे। इस हेतु आप शासन एवं सरकार से सहयोग हेतु आवदेन पत्र दे सकते हैं। हालांकि यात्रा एवं प्रवास के मामलें सुखद होंगे। धन व्यय का स्तर बढ़ा हुआ होगा। जिससे परेशान होगे। स्वास्थ्य में खान-पान का ध्यान दे। लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
मकर: आज दारा भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो पारिवारिक जीवन मे सृजनात्मक कार्यों को और भी बेहतर करने वाला होगा। आज कार्मिक एवं व्यापारिक लक्ष्यों को हासिल करने की अच्छी कोशिश में होंगे। स्वास्थ्य अच्छा होने के संकेत दे रहा है। यदि कोई पीड़ायें है। तो उनके समाप्त होने की स्थिति होगी। किन्तु भूमि एवं भवन मामलों में कुछ परेशानियों का दौर होगा।
कुम्भ: आज षष्ठ भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे उधार में दिया गया धन पुन: प्राप्त होने की स्थिति होगी। व्यापार एवं काम के बारे में आपको आज अधिक प्रयासों को करने की जरूरत होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ कमजोर होगा। यानी रक्त विकार या गुप्तांगो की पीड़ायें उभर सकती है। न्यायालय के कामों मे आज आपको ख्याति होगी।
मीन: आज सुत भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपके ज्ञान एवं तार्किक शक्ति को और प्रखर करने वाला होगा। जिससे आप प्रसन्न होंगे। भौतिक सुख के साधनों को और बढ़ाने तथा उनके रख-रखाव में ध्यान होगा। आज आपकी आमदनी बढ़ी हुई होगी। जिससे आप खुश होंगे। निजी संबंध परस्पर सूझबूझ से युक्त होंगे। यात्रा एवं प्रवास के मामलों मे ध्यान देने की जरूरत होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------