मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा सुख भावगत गोचर में होंगे। जो आपको कार्य एवं व्यापार के मामलों में मुश्किलों को बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको सूझबूझ से चलने की जरूरत होगी। राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में मानहानि की स्थिति होगी। स्वास्थ्य में पीड़ाओं की स्थिति होगी। ऐसे में जरूरी उपचारों को लें।
वृषभ: आज इस राशि से पराक्रम भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे फिल्म एवं उत्पादन तथा आध्यात्म के क्षेत्रों में अच्छी बढ़त होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में भी आज सफल होगे। घर के लोगों से सहमति से खुश होगे। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से परेशान होंगे। आज कुछ धन का लाभ होगा।
मिथुन: आज इस राशि के धन भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे कार्मिक एवं व्यापारिक मामलों की आज समीक्षा बैठक को बुलाना पड़ सकता है। हालांकि धन लाभ कमाने की तरफ अधिक ध्यान होगा। स्वास्थ्य के मामलों मे आज कुछ कष्ट हो सकते है। ऐसे में कारगर उपचारो को लेना हितकारी होगा।
कर्क: आज इस राशि के लग्न भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो शरीर को पुष्ट एव बलिष्ट करने वाला होगा। आपकी रूचि तन की तंदुरूस्ती की तरफ होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की स्थिति होगी। जो अच्छे सहचर की तरफ इशारा देने वाला होगा। प्रवास एवं निवेश को लेकर परेशान होंगे। धैर्य की जरूरत होगी।
सिंह: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। ऐसे में आपको अपने कारोबार को बढ़ाने तथा दूर दराज के क्षेत्रों में प्रभुत्व को स्थापित करने की चुनौती होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में आज परेशानी हो सकती है। न्याय एवं कानून के क्षेत्रों में प्रगति हेतु अवसर होंगे। पे्रम संबंध कष्टप्रद होंगे।
कन्या: आज इस राशि से आय भावगत चन्द्र का गोचर होगा। जो धन के बारे में अच्छा होगा। यानी संबंधित कायज़् एवं व्यापार में आज मुनाफे की स्थिति अधिक अच्छी होगी। जिससे आप उत्साहित होकर भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में तल्लीन होंगे। पे्रम संबंध मधुरता की श्रेणी में शामिल होंगे।
तुला: आज इस राशि से कर्म भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो संबंधित कार्य एवं व्यापार में आपको उत्साह देने वाला होगा। यदि राजनीति के क्षेत्रों से जुड़े हैं, तो आपको सम्मान होगा। स्वास्थ्य भी सामान्य तौर पर ठीक होगा। किन्तु संतान पक्ष को लेकर कुछ परेशान होगे। चाहे वह उनकी आदते हो या फिर अन्य बात।
वृश्चिक: आज इस राशि से भाग्य भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जो आपको सामाजिक एवं राजनैतिक स्तर पर कुछ खुश कर सकता है। खेल एवं प्रबंधन तथा फिल्म एवं अभिनय की दुनियां में भी आपको अच्छी तररक्की से आप प्रसन्न होंगे। किन्तु भवन एवं मशीन की खराबी आदि को लेकर कुछ परेशान होंगे।
धनु: आज इस राशि से अष्टम भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जो आपको व्यर्थ के कामों में उलझा सकता है। यानी आज समय को बचाने एवं उसके सही उपयोग की चुनौती होगी। किन्तु दूर-दराज के मामलों एवं प्रवास में परेशान होंगे। ऐसे में धैर्य एवं विवेक आपके लिये अधिक उपयोगी होगा। पे्रम संबंधों की तकरार से बचें।
मकर: आज इस राशि से दारा भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो वैवाहिक जीवन को और मधुर एवं सुखद करने वाला होगा। आज उनकी पसंद की कुछ वस्तुओं की खरीद को तैयार होंगे। हालांकि स्वास्थ्य में कुछ आंतरिक पीड़ाओं को लेकर परेशान होंगे। अत: नियमित दिनचर्या को बनाकर चलने में ही फायदेमंद होगा।
कुम्भ: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको निवेश एवं पूंजी के मामलों में अच्छा फायदा देने वाला होगा। यानी संस्थाओं के साथ आज अंतिम दौर की बैठक अच्छी होगी। किसी रिश्तेदार की प्रसन्नता एवं खुशी में उत्साह होगा। हालांकि पे्रम संबंधों का तालमेल कुछ कमजोर पड़ सकता है।
मीन: आज इस राशि से सुत भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो फिल्म एवं निर्माण तथा प्रबंधन सहित अध्ययन के क्षेत्रों में आपको ख्याति देने वाला होगा। एक के बाद एक कामों को पूरा करने में लगे हुये होंगे। पुत्र एवं पुत्री भी आपकी बातों को सुनने एवं समझने में दिलचस्प होंगे। विदेश एवं निवेश में परेशान होंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------