मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा कर्म भावगत गोचर में होंगे। जिससे कार्य एवं व्यापार में सक्रियता का लाभ होगा। बहुत सम्भव है। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य के लिये आज का दिन अच्छा है। आज भवन निर्माण एवं साज-सज्जा को बढ़ाने में ध्यान होगा। संतान पक्ष एवं निजी मामलों में परेशान होंगे।
वृषभ: आज इस राशि से भाग्य भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे आपके ऊपर कार्मिक प्रचार की जिम्मेदारी आ सकती है। यदि आप किसी संस्था के प्रमुख है। तो आपको आज सम्मान प्राप्त होगा। परिवर के साथ मिलकर किसी धर्म एवं परोपकार के काम को अंजाम तक पहुंचा सकते हैं। किन्तु किसी यांत्रिक मामलों में दु:खी हो सकते हैं।
मिथुन: आज इस राशि के अष्टम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो विदेश एवं निवेश में कुछ सफलताओं के संकेत दे रहा है। यानी आपके द्वारा जो भी प्रयास होगे। वह आज सफल होंगे। हालांकि शरीर में रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति हो सकती है। जिससे आपको कारगर उपचार की जरूरत होगी। पे्रम संबंधों में साथी के जवाब से परेशान होंगे।
कर्क: आज इस राशि के दारा भावगत चन्द्रमा गोचर में होगे। जो आपको घर परिवार से लगाव को उत्पन्न करने वाला होगा। आज उन्हें समझाने एवं सहयोग देने की मंशा से युक्त होगे। सेहत के लिये आज का दिन कुछ कमजोर हो सकता है। जिससे रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति होगी। हालांकि व्यापारिक जीवन में उन्नति होगी।
सिंह: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप समय एवं परिस्थिति को देखते हुये आज जरूरी दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे सकते हैं। जिससे जरूरी काम समय से होंगे। आज आपको धन लाभ भी प्राप्त होगा। हालांकि स्वास्थ्य में कुछ पीड़ाओं की स्थिति हो सकती है। जिससे आप कुछ परेशान होंगे।
कन्या: आज इस राशि से सुत भावगत चन्द्र का गोचर होगा। जिससे संबंधित विभाग को दायित्वों के पालन हेतु कह सकते है। यानी कार्मिक प्रगति हेतु आज आपकी मुस्तैदी लाभप्रद होगी। पे्रम संबंधों में मधुरता की स्थिति से खुश होंगे। फिल्म एवं अभिनय के क्षेत्रों में कोई उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त होगा। कानूनी विवादों में परेशान होंगे।
तुला: आज इस राशि से सुख भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप उत्पादन एवं विक्रय तथा तकनीक के क्षेत्रों में आगे बढऩे एवं स्थान बनाने की कशमकश करते हुये होंगे। सेहत के लिये आज का दिन अच्छा होगा। आय को और बढ़ाने तथा धन कमाने को लेकर आप परेशान होंगे। पे्रम संबंधों में साथी की बाते परेशान कर सकती हैं।
वृश्चिक: आज इस राशि से पराक्रम भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जो आपको खेल एवं तकनीक तथा संबंधित क्षेत्रों में बढ़त लिये संघर्ष दे सकता है। यानी आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। किन्तु बुलंद हौसलों के साथ। आज घर परिवार के साथ अच्छा तालमेल होगा। पे्रम संबंध सामान्य होगे। हालांकि वाहन एवं भवन में परेशान होंगे।
धनु: आज इस राशि से धन भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जिससे खेल एवं फिल्म, सुरक्षा आदि मानको में फिट नहीं होने से आपको मानसिक दबाव हो सकता है। यानी आपको अपने जज्बे को कायम रखने में ही फायदा होगा। आज कुछ धन मामलों में झटका लग सकता है। पे्रम संबंध एवं घर के मामलें सामान्य होंगे।
मकर: आज इस राशि से लग्न भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने कार्य एवं व्यापार या संबंधित खेलों में अपनी सफलता को बनाये रखने के लिये लगे हुये होगे। आपकी यह कोशिशें बहुत हद तक कामयाब होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशी होगी।
कुम्भ: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। ऐसे में आपको अपने आत्मविश्वास को और प्रखर करने की जरूरत होगी। दूर-दराज के क्षेत्रों और विदेश में संबंधित क्षेत्रों में सफलता हेतु और प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत होगी। आज पूंजी के अधिक व्यय होने की स्थिति होगी। स्वास्थ्य कुछ कमजोर पड़ सकता है।
मीन: आज इस राशि से आय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आपके आय का स्तर और अच्छा हो सकता है। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से खुश होंगे। आज पुत्र एवं पुत्री की प्रगति से आपको खुशी होगी। हालांकि किसी योजना में भ्रष्टाचार एवं कामों में हो रही सुस्ती की जांच को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------