

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Bhai Dooj 2023 : पूरा भारतवर्ष इस समय त्योहारों के रंग में रंगा हुआ है। धनतेरस 10 नवंबर को है और 12 नवंबर रविवार को दीपावली है। 15 को भाई दूज है। पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर होगा और 15 नवंबर को रात 1 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा।
Bhai Dooj 2023 : ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 15 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा। इस बार 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे के बाद भाई को तिलक लगा सकते हैं। भविष्य पुराण में लिखा है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर पर भोजन करने के लिए बुलाया था। ये ही वजह है कि आज भी कई लोग इस परंपरा के चलते बहन के घर खाना खाने जाते हैं। इसके बाद बहन यमराज से भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए तिलक लगाती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


