
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Wife Murder in Canada : लुधियाना की रहने वाली महिला की कनाडा में पति ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की बलविंदर कौर (41) के पिता हिम्मत सिंह निवासी मल्ला ने बताया कि उनकी बेटी बलविंदर कौर की शादी वर्ष 2000 में लुधियाना के पक्खोवाल रोड निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ राजू से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते रहे और उनकी बेटी को कई बार पीटा गया। लड़की के पिता हिम्मत सिंह ने बताया कि वह चार बेटियों के पिता हैं, जिसके चलते वह बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सके।
Wife Murder in Canada : बलविंदर कौर ने साल 2020 में अपनी बेटी हरनूरप्रीत कौर को आईईएलटीएस करवाने के बाद कनाडा पढ़ने के लिए भेजा था। जनवरी 2022 में बलविंदर अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा चली गईं। इस बीच दामाद जगप्रीत सिंह बार-बार बलविंदर को फोन कर जल्द कनाडा बुलाने की जिद करने लगा। अपनी जिद के चलते हरनूरप्रीत ने 11 मार्च 2024 को अपने पिता जगप्रीत सिंह को कनाडा बुला लिया। हिम्मत ने बताया कि जगप्रीत ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे लुधियाना में अपनी मां को भेजा, जब उनके बेटे गुरनूर सिंह ने यह वीडियो देखा तो उसने परिवार को अपनी मां की हत्या की जानकारी दी। हिम्मत ने बताया कि जगप्रीत को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





