

मुजफ्फरनगर (वीकैंड रिपोर्ट)- Muzaffarnagar Firing : यूपी के मुजफ्फरनगर में वाराणसी से हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी जमा कराने आए एक शिक्षक पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। इस हत्याकांड को पुलिसवाले ने अंजाम दिया है। वाराणसी के शिक्षा विभाग की एक टीम पुलिस की सुरक्षा में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित एसडी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आई थी। शिक्षा विभाग की टीम में अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार और चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारी शामिल थे। कॉलेज का गेट बंद होने के कारण टीम के सभी सदस्य वाहन में ही बैठे हुए थे।
Muzaffarnagar Firing : उन्होंने बताया कि रविवार रात को कॉलेज के बाहर वाहन में सोते समय अध्यापक धर्मेंद्र और हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान चंद्र प्रकाश ने अपनी कार्बइन गन से अध्यापक धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एएसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अध्यापक धर्मेंद्र कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


