

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)– Weather Alert : पंजाब एवं चंडीगढ़ के लोगों को आज भी शीत लहर एवं घनी धुंध का सामना करना पड़ेगा। माैसम विभाग द्वारा 12 जनवरी तक प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि 24 घंटों में प्रदेश का औसतन तापमान 2.3 डिग्री बढ़ा है जोकि सामान्य के नजदीक है। बठिंडा में सबसे अधिक 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही माैसम विभाग ने अमृतसर, कपूरथला एवं तरनतारन के लिए घनी धुंध का अलर्ट है।
Weather Alert : बता दें कि लुधियाना में बुधवार को शहर फिर से घनी धुंध की चपेट में रहा। सुबह सात बजे तक शहर के कई इलाकों में दृश्यता शून्य रही। इसके बाद सुबह नौ बजे तक दृश्यता दस से बीस मीटर के बीच दर्ज की गई। सुबह साढ़े नौ से दस बजे के दौरान धूप खिल उठी। पिछले एक सप्ताह में पहली बार पूरा दिन तीखी धूप रही। इससे लोगों को ठंड से राहत महसूस हुई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


