

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Alert : इस समय पूरा पंजाब भीषण ठंड की चपेट में है। नए साल की शुरुआत पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड से प्रदेश सिहर उठा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पंजाब के 8 जिलों में सीवियर कोल्ड डे रहा। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, बठिंडा, मुक्तसर, रूपनगर, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में हालात सामान्य रहने वाले हैं और यहां का मौसम सामान्य रहेगा. पंजाब के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मनसा में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी और मौसम विभाग ने किसी अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
4 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसका असर न सिर्फ पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर बल्कि मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। 4 जनवरी को पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और होशियारपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


