
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- train cancellation : पठानकोट–जम्मू रेल सैक्शन पर जारी निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को फिलहाल बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है। रेलवे विभाग ने पहले से रद्द चल रही कई ट्रेनों को बहाल करने के बजाय उनका रद्दीकरण 31 मई 2026 तक बढ़ा दिया है। यह फैसला जम्मू–पठानकोट सैक्शन पर पुल निर्माण कार्य के कारण लिया गया है।
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस सैक्शन पर चल रहे कार्य की वजह से 31 मार्च तक रद्द की गई 20 रेलगाड़ियों को अब 31 मई तक रद्द रखा जाएगा। इसके अलावा, जो 14 ट्रेनें बीच रास्ते से शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलाई जा रही थीं, उन्हें भी 31 मई तक इसी व्यवस्था के तहत संचालित किया जाएगा।
कुछ ट्रेनों की बहाली से मिलेगी राहत
हालांकि यात्रियों के लिए राहत की खबर यह है कि रेलवे विभाग 1 अप्रैल से 4 प्रमुख ट्रेनों को फिर से बहाल करने जा रहा है। इनमें शामिल हैं:
- नई दिल्ली–कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- कटड़ा–नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- भगत की कोठी–जम्मूतवी एक्सप्रेस
- जम्मूतवी–भगत की कोठी एक्सप्रेस
train cancellation : रेलवे अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही शेष ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा। तब तक यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन स्टेटस जरूर जांच लें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





