

पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट)- Three officers suspended in Punjab : हाल ही में आई बाढ़ के दौरान माधोपुर हेडवर्क्स के गेट टूट गए थे, जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई थी। इस संबंध में सिंचाई विभाग ने एक्सईन नितिन सूद, एसडीओ अरुण कुमार और जेई सचिन ठाकुर को निलंबित कर दिया है। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने तत्काल प्रभाव से उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।
गौरतलब है कि कल केंद्रीय टीम ने भी हेडवर्क्स का दौरा किया था, गौरतलब है कि हेडवर्क्स का गेट टूटने से एक कर्मचारी की जान भी चली गई थी। सूत्रों की मानें तो विभाग इसके लिए अन्य अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा सकता है। हालांकि, प्रधान सचिव द्वारा जारी पत्र में इसका जिक्र नहीं किया गया है। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल ने माधोपुर हेडवर्क्स के तीन गेट टूट कर बह जाने वाली घटना के मामले में न्यायिक जांच की मांग की थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


