

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Suicide Near golden temple आज श्री दरबार साहिब के बिल्कुल नजदीक स्थित गुरुद्वारा बाबा अटल राय जी की बहुमंजिला इमारत से एक लड़की ने छलांग मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि इसे हादसा भी माना जा रहा है।
Suicide Near golden temple : A girl jumped from the seventh floor of Gurdwara Atal Rai
Suicide in golden temple : प्राप्त विवरण के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे नौ मंजिला गुरुद्वारा साहिब की सातवीं मंजिल से एक लड़की ने छलांग लगा दी और नीचे परिक्रमा में संगमरमर के पत्थर पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके कूदने या गिरने का कारण और उसका नाम और घर का पता अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।जैसे ही लड़की नीचे गिरी परिक्रमा में घूम रहे श्रद्धालु भयभीत हो गए। इससे पहले कि लड़की को अस्पताल ले जाया जाता उसकी माैत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : तरनतारन में ड्रेन से मिले तीन शव, मची सनसनी
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


