
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : Sudhir Suri Funeral : हिंदू नेता और शिव सेना टकसाली के अध्यक्ष सुधीर सूरी का रविवार दोपहर 12 श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार सुबह शिवाला फाटक के पास स्थित सूरी के घर पर भारी संख्या में शिव सैनिक एकत्र हो गए हैं। उनमें हत्याकांड को लेकर भारी गुस्सा है। एसीपी डी जतिंदर हिंदू संगठनों के सदस्यों को शांत करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Shivsena leader Murder : शिवसेना नेता की दिन दिहाड़े गोलीयां मारकर हत्या, मूर्तीयों की बेअदबी के विरोध में कर रहे थे धरना प्रदर्शन
शनिवार को उनके पोस्टमार्टम से पहले घरवाले मांग कर रहे थे कि जब तक सूरी को बलिदानी का दर्जा नहीं दिया जाता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके अलावा परिवार ने अमृतपाल के खिलाफ केस दर्ज करने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग भी रखी थी।
Sudhir Suri Funeral : देर शाम एडीजीपी ला एंड आर्डर अर्पित शुक्ला, डीसी हरप्रीत सिंह सूदन व पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह सूरी के घर पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया कि वह इन मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। इस पर परिवार अंतिम संस्कार के लिए सहमत हो गया। अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे दुर्ग्याणा तीर्थ के शिवपुरी श्मशानघाट पर किया जाएगा।
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





