
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Special session of Punjab Assembly : पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान सबसे पहले दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई है। सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव दिखने के पूरे आसार हैं।
विधानसभा के विशेष सत्र में पंजाब के विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, “ये दिखावे का खेल खेलते हैं, लेकिन काम करना नहीं चाहते। घोषणाएँ तो करते हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं करते। इनका विशेष सत्र किस बात का था? ऑपरेशन लोटस। एफआईआर दर्ज हुई, बयान लिए गए, हमने कहा कि बीजेपी ने हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। ये सब दिखावे का खेल है।” उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने मेरे वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है। इसलिए मैंने अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और उनके नकली वित्त मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मुझे पूरा विश्वास है कि इसकी जाँच होगी और फिर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





